ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

अमित शाह के दौरे पर बोले तेजस्वी यादव ... केंद्रीय बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार, 2024 में गद्दी से उतार फेकेंगी जनता

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन सबसे अहम होने वाला है। एक तरफ आज 7 दलों वाली महागठबंधन आज पूर्णिया में रैली करने जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अमित शाह के दौरे पर बोले तेजस्वी यादव ... केंद्रीय बजट में बिहार के साथ सौतेला व्यवहार, 2024 में गद्दी से उतार फेकेंगी जनता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन सबसे अहम होने वाला है। एक तरफ आज 7 दलों वाली महागठबंधन आज पूर्णिया में रैली करने जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह बिहार में दो अलग- अलग जिलों में अपनी रैली करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, एक ही पक्ष और विपक्ष की रैली होने से दोनों एक दूसरे पर काफी हमलावर रहेंगे। इस बीच अब अमित शाह के बिहार आगमन को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि, आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं तो उन्हें बिहार के लोगों से यह बताना चाहिए कि ,उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और यदि उनको लगता है कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार के लोगों को बहुत कुछ दिया तो यह ही बताना चाहिए कि क्या- क्या दिया। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने में लगी हुई है।  ये लोग बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। इसलिए अब देश समेत बिहार की जनता मन बना चुकी है 2024 में इनको सबक सिखाने की। 


मालूम हो कि, बिहार में आज यानी शनिवार 25 फरवरी को बड़े सियासी मंच सजने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पहली बार महागठबंधन के सभी सातों दल एकजुट होकर पूर्णिया में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। तो वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया और पटना में रैली करके बीजेपी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। ऐसे में बिहार के लाखों लोगों की नजरें इन दोनों के कार्यक्रमों पर टिकी हुई है। 


आपको बताते चलें कि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड बीजेपी से दोस्ती तोड़कर एनडीए से अलग हो चुकी है। बिहार में फिलहाल जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस समेत कुल सात दलों से तैयार महागठबंधन भाजपा को विपक्ष में बैठाकर सरकार चला रही है। ऐसे में अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के अब अब आज भाजपा और महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में अपनी चुनावी प्रचार - प्रसार का शंखनाद करेगी। राज्य में सात दलीय महागठबंधन का यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वाम दलों के नेता शामिल होंगे।