ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

अमित शाह के पटना दौरे को लेकर BJP ने जारी किया पोस्टर, होर्डिंग्स में राम बने मोदी तो शाह बने हनुमान, चाचा-भतीजे भी दिखे साथ

PATNA: 25 फरवरी को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। उनके पटना आगमन को लेकर BJP ने पोस्टर जारी किया है। पटना में लगाये गये होर्डिंग

अमित शाह के पटना दौरे को लेकर BJP ने जारी किया पोस्टर, होर्डिंग्स में राम बने मोदी तो शाह बने हनुमान, चाचा-भतीजे भी दिखे साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 25 फरवरी को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। उनके पटना आगमन को लेकर BJP ने पोस्टर जारी किया है। पटना में लगाये गये होर्डिंग्स में पीएम मोदी को राम और अमित शाह को हनुमान के रूप में दिखाया गया है। वही चाचा नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी यादव बने कार्टून को भी बैनर में लगाया है।  


पटना के बापू सभागार में आयोजित स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह में अमित शाह शामिल होंगे। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर राजधानी पटना को बीजेपी के बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है। हर चौक चौराहे पर बीजेपी का बैनर-पोस्टर और झंडा लगाया गया है। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और भाजपा नेता लव कुमार सिंह का फोटा लगा एक होडिग्स पटना में लगाया गया है। जो अनवरत लोगों को ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है।   


अमित शाह के स्वागत को लेकर इस होडिग्स को राजधानी में लगाया गया है। जिसमें एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का कार्टून बनाया गया है। वही दूसरी तरफ नरेंन्द्र मोदी और अमित शाह को भगवान राम और हनुमान के रुप में दिखाया गया है। पूरे पटना को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। कई जगहों पर तोरण द्वार भी बनाए गये हैं। होडिग्स में नीतीश तेजस्वी का कार्टून बनाया गया है। जिसमें 'कुर्सी तो बचाएं' और 'कहां छिपे चाचा' लिखा गया है।  


पोस्टर के जरिए बीजेपी ने नीतीश और तेजस्वी पर तंज कसा गया है। यह बताने की कोशिश की गई है कि तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार को पकड़े हुए हैं और उनसे कहते दिख रहे हैं कि अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। वहीं नीतीश कुमार यह कह रहे हैं कि कुर्सी को बचाना है।