ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

अज्ञानी हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, नीतीश के MLA बोले- रामचरितमानस से परेशानी है तो धर्म परिवर्तन कर लें

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में विपक्ष को मुद्दों से भटकाने के लिए एक बार फिर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस का विवाद छेड़ दिया है। सोमवार को जब मंत्री चंद्रशेखर को

अज्ञानी हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, नीतीश के MLA बोले- रामचरितमानस से परेशानी है तो धर्म परिवर्तन कर लें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में विपक्ष को मुद्दों से भटकाने के लिए एक बार फिर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस का विवाद छेड़ दिया है। सोमवार को जब मंत्री चंद्रशेखर को बजट पर बोलना था तो वे रामचरितमानस के श्लोंक पढ़ने लगे थे और अपनी विवादित बयानों को सही बताने की कोशिश करने लगे।चंद्रशेखर की तरफ से बार-बार रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने पर एक बार फिर से जेडीयू और आरजेडी आमने सामने आ गए हैं। जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने कहा है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। उन्हें अगर हिन्दू धर्म से इतनी ही परेशानी है तो धर्म परिवर्तन क्यों नहीं कर लेते हैं।


जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर के बयानों को जेडीयू नोटिस नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जिस तरीके की हरकत कर रहे हैं उसी के लिए तुलसीदास ने रामचरितमानस में वे पंक्तियां लिखी थी। जिस ताड़ना का अर्थ शिक्षा मंत्री बताते चल रहे हैं उन्हें हिन्दी की डिक्सनरी खोलकर देख लेना चाहिए कि आखिरकार उसका सही अर्थ क्या होता है। कम जानकारी होने के कारण शिक्षा मंत्री शब्दों का उल्टा अर्थ बताकर सभी को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। चंद्रशेखर बार बार जातिवाद की बात कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी धर्म और समुदाय को साथ लेकर चलते हैं। रामचरितमानस या किसी भी धर्म के बारे में बोलने का कोई अधिकार चंद्रशेखर को नहीं हैं।


जेडीयू विधायक ने कहा कि चंद्रशेखर ऐसे प्राणी हैं जो किसी की भी समझ से बाहर हैं। उनकों हिन्दू धर्म से इतनी ही दिक्कत है तो धर्म परिवर्तन कर लें, अच्छा रहेगा। चंद्रशेखर को ज्ञान की कमी है, इसलिए ऐसी बात कर रहे हैं। खुद को प्रोफेसर कहने वाले चंद्रशेखर अल्पज्ञानी हैं। चंद्रशेखर ऐसे प्रोफेसर हैं जिन्हें आजतक सैलरी नहीं मिली है। नीतीश कुमार ने उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया है तो उन्हें शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, उस काम को छोड़कर चंद्रशेखर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता