ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अग्निपथ स्कीम को लेकर हुए उपद्रव पर बोले नित्यानंद राय, कहा.. देश सेवा का संकल्प लेने वाले हिंसा नहीं फैला सकते

PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों ने चार दिनों तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने कई ट्रेनों को फूंक दिया जबकि

अग्निपथ स्कीम को लेकर हुए उपद्रव पर बोले नित्यानंद राय, कहा.. देश सेवा का संकल्प लेने वाले हिंसा नहीं फैला सकते
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों ने चार दिनों तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने कई ट्रेनों को फूंक दिया जबकि अन्य सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस योजना को लेकर मचे बवाल पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि देश की सेवा का संकल्प लेने वाले युवा कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं कर सकते हैं। 


केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि सैनिक बनने की चाह रखने वाले देश के युवाओं में उपजे भ्रम को दूर करने की कोशिश की जा रही है। हो सकता है कि उनको जानकारी का आभाव हो, उनको सारी जानकारियां उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है। इसके बावजूद भी अगर वे संतुष्ट नहीं हैं तो वे विरोध जता सकते हैं। लेकिन छात्रों के आंदोलन के नाम पर राजनीतिक दलों के इशारे पर हिंसा फैला रहे उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


नित्यानंद राय ने कहा है कि राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेने वाला नौजवान कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं कर सकते हैं। सीमा सुरक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने के लिए कटिबद्ध युवा, राज्य की संपत्ति को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता। लेकिन जो लोग राजनीतिक इशारे पर सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं वह कहीं से भी उचित नहीं है।


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए नौकरी और रोजगार देने के लिए कई स्तर पर काम कर रही है।अग्निपथ योजना भी उसी का एक हिस्सा है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, अन्य केन्द्रीय मंत्रालय और PSUs ने ‘अग्निवीर’ के लिए जहां आरक्षण का प्रावधान किया गया है वहीं रोजगार मुहैया करने के किये कई तरह की छूट भी दी जा रही है।

टैग्स