ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अफसोस कि कभी नीतीश की मदद की थी, प्रशांत किशोर बोले- ऐसे अहंकारी का नाश तय

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। छपरा के बाद सीवान और बेगूसराय से भी शराब से मौत की खबरें आ रही हैं। मंगलवार से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने

अफसोस कि कभी नीतीश की मदद की थी, प्रशांत किशोर बोले- ऐसे अहंकारी का नाश तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में जहरीली शराब से मौत को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। छपरा के बाद सीवान और बेगूसराय से भी शराब से मौत की खबरें आ रही हैं। मंगलवार से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी है। उधर, जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। सीएम नीतीश के यह कहने पर कि जो पिएगा वो मरेगा, प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान उनके अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अहंकारी व्यक्ति का नाश तय है।


दरअसल, जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने पूर्वी चंपारण से शिवहर जाने के दौरान जिहुली उत्तरी पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान ये बाते कही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जब नीतीश को वोट नहीं दिया तो उन्होंने शराबबंदी लागू कर दी। बिहार में शराब की दुकानें तो बंद हो गईं लेकिन शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई। छपरा में 50 से अधिक लोगों की मौते हो गईं और सीएम बोल रहे हैं कि 'जो पियेगा वो मरेगा'। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि 2014-15 में उन्होंने नीतीश कुमार की मदद की थी। पीके ने कहा कि वे उस नीतीश कुमार को जनते हैं जिसने वाजपेयी सरकार से रेल दुर्घटना पर इस्तीफा दे दिया था। कोरोनाकाल में बिहार के हजारों लोग मारे गए। बिहार के लोग पैदल चलकर अपने घर लौटें लेकिन नीतीश कुमार अपने बंगले से बाहर नहीं निकलें। नीतीश कुमार आज लोगों की मौत पर हंस रहे हैं। ऐसे अहंकारी और असंवेदनशील व्यक्ति का नाश तय है।

टैग्स