ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे अखिलेश सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया जोरदार स्वागत

PATNA : बिहार में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे अखिलेश सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता  ने किया जोरदार स्वागत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी बिहार आए हैं। इनके आगमन पर बिहार कांग्रेस के तरफ भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में राष्ट्रीय के लेकर प्रदेश स्तर के कई नेताओं का जमावड़ा राजधानी पटना के बापू सभागार में लगने वाला है।


दरअसल, बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर खुशियों की लहर है। इस दौरान उनके साथ बिहार प्रभारी भक्त चरण दास  भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश सिंह पटना एयरपोर्ट से ओपन जीप में सवार होकर शेखपुरा मोर होते हुए जवाहरलाल नेहरू पथ पर नेहरू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले हैं। इसके बाद हड़ताली चौक, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे के रास्ते गांधी मैदान बापू सभागार पहुंचेंगे। जहां इनके लिए  स्वागत समारोह आयोजित किया गया है।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा , राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्री अफाक आलम और मुरारी गौतम के अलावा पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अखिलेश कार्यभार ग्रहण करेंगे।