ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

अब स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात करेंगे चिराग, LJP नेताओं के साथ जाकर रखेंगे पक्ष

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी उठापटक के बीच एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अब से थोड़ी देर बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। रात 8:00 बजे ओम बिर

अब स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात करेंगे चिराग, LJP नेताओं के साथ जाकर रखेंगे पक्ष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे सियासी उठापटक के बीच एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अब से थोड़ी देर बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। रात 8:00 बजे ओम बिरला से उनका मुलाकात का कार्यक्रम है। पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ चिराग लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने जाएंगे। इस मुलाकात के दौरान चिराग पासवान स्पीकर ओम बिरला को यह बताएंगे कि संसदीय दल का नेता पशुपति कुमार पारस को क्यों नहीं चुना जा सकता।


चिराग पासवान के साथ पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके बाजपेयी और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी लोकसभा अध्यक्ष के पास जाएंगे। चिराग पासवान ओम बिरला के सामने लोक जनशक्ति पार्टी का अधिकारिक पक्ष रखेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से 5 सांसदों को निष्कासित किए जाने के फैसले के बारे में न केवल जानकारी देंगे बल्कि लोकसभा अध्यक्ष को यह भी बताएंगे कि पशुपति कुमार पारस को संसदीय दल का नेता चुने जाने का फैसला बगैर एलजेपी अध्यक्ष की सहमति के नहीं लिया जा सकता।


इसके पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिराग पासवान ने पत्र लिखकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि लिखे पत्र के बावजूद अब तक स्पीकर ओम बिरला ने अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया। आपको बता दें कि ओम बिरला में मीडिया से बातचीत में यह कहा था कि उन्होंने लोकसभा के नियमों के मुताबिक पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुना है और लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान के मुताबिक लोकसभा नहीं चलती है। ओम बिरला ने कहा था कि उन्हें जो संवैधानिक तौर पर सही लगा उन्होंने किया अब अगर चिराग पासवान अपनी बात रख रहे हैं तो एक बार फिर वह सारे मसले को देखेंगे।