ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

अब लालू की छोटी बिटिया का होगा राजनीति में एंट्री! यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेगी रोहिणी आचार्य

PATNA : निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे, जबकि 4 जून को मतगणना होगी। ऐसे में &n

अब लालू की छोटी बिटिया का होगा राजनीति में एंट्री! यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेगी रोहिणी आचार्य
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे, जबकि 4 जून को मतगणना होगी। ऐसे में  चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टी ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके बाद अब आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को बिहार की सारण लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, आरजेडी ने अभी अपने किसी भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में रोहिणी आचार्य के नाम की भी सिर्फ चर्चा तेज है। 


दरअसल, रोहिणी आचार्य को सारण से चुनावी मैदान में उतारने के बारे में खुद राबड़ी देवी के मूंहबोले भाई कहे जाने वाले आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि - कार्यकर्ता की मांग है कि सिंगापुर में रह रही लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है। 


राजद एमएलसी ने अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य के साथ तस्वीर साझा कर लिखा है कि - सारण प्रमंडल के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की  इच्छा है कि रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाए। हालांकि, रोहिणी  के सक्रिय राजनीति में आने की भनक बहुत पहले से ही लग गई थी। कुछ दिन पहले भी रोहिणी आचार्य को जन विश्वास महारैली के दौरान लालू यादव ने खुद मंच से इंट्रोड्यूस कराया था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने रोहिणी आचार्य का नाम लेकर उन्हें जीवन दान देने की बात भी कही थी।


मालूम हो कि, रोहिणी आचार्य की सक्रियता जब राजनीतिक रूप से बढ़ी तो वो सबसे पहले सारण में नजर आईं। यहां पर कुछ खास लोगों से मुलाकात कीं। जहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर सारण की जनता उन पर भरोसा करेंगी तो वो यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बयान के बाद अब ये तय माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को सारण की सीट दे दी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ये तय है कि रोहिणी आचार्य को सारण की सीट दे दी गई है। आरजेडी खेमे में लालू परिवार के सबसे करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह ने भी इस बात का इशारा कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से रोहिणी आचार्य को सारण सीट देने की मांग की है।


आपको बताते चलें कि, जनवरी में नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा था. उन्होंने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए थे। उन्होंने ट्विटर पर नीतीश कुमार पर हमला करते हुए लिखा, जो रोजगार को लाया है, हम उनको लाएंगे, फिर से तेजस्वी बिहार बनाएंगे।