ब्रेकिंग
होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारहोमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहार

'आप सुनते नहीं हैं आइए तो जरा... ', CM नीतीश ने ADG की लगाई क्लास, कहा - आपको कम सुनाई पड़ता है क्या, सुनबे नहीं किए तो इधर आइए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका तुरंत निपटारा करने का आदेश जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम

'आप सुनते नहीं हैं आइए तो जरा... ', CM नीतीश ने ADG की लगाई क्लास, कहा - आपको कम सुनाई पड़ता है क्या, सुनबे नहीं किए तो इधर आइए
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे हैं और उसका तुरंत निपटारा करने का आदेश जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के दरबार में पहुंची एक महिला शिकायतकर्ता फूट - फुट कर रोने लगी। जिसके बाद सीएम ने एड़ीजी मुख्यालय को फोन लगाया और कहा कि - सुनाई कम पड़ता है क्या ? फोन लगाए तो उठाये नहीं ... इधऱ आइए।  यह सुनते ही एडीजी मुख्यालय भागे-भागे मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। उसके बाद सीएम ने कहा कि-  इस महिला की शिकायत को सुनिए और आवश्यक कार्रवाई करिए। 


दरअसल ,भागलपुर से आई एक महिला ने सीएम को बताया कि कि उसका जमीन से जुड़ा हुआ मामला है। हम जिसको लेकर केस दर्ज करवाने जाते हैं लेकिन नहीं होता है। जिसके बाद सीएम ने कहा कि - आपका क्या समस्या है केस दर्ज काहे नहीं होता है। उसके बाद सीएम ने एडीजी को फोन लगाने का निर्देश दिया।


उसके बाद सीएम के बगल में खड़े अधिकारी ने एडीजी को फोन किया लेकिन एडीजी ने फोन उठाने में देर कर दी। फोन उठाते ही सीएम ने कहा कि- आपको  सुनाई काम पड़ता है क्या, कई बार आपका फोन नहीं करता है आप उठाइए नहीं करते हैं क्या मामला है ? सुनबे नहीं किए तो अब जरा यहां आइए। इसके बाद अधिक सीएम नीतीश के बगल में खड़े जनता दरबार के लगे अधिकारी महिला को वहां से दूसरी जगह ले जाने लगे हम नीतीश ने महिला को रोका और कहा कि इनको यही रहने दीजिए।


इसके बाद एडीजी से सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि - अरे भाई इस लड़की का सुनिए दरभंगा से आई है। इसका प्राथमिकी दर्ज नहीं हो रहा है। जरा देखिए, देखिए, देखिए, तुरंत देखिए।