ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर: बेटे की शादी में सिंगर बनें आनंद मोहन, पत्नी लवली के साथ बांध दिया समां, देखिए.. वीडियो

PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद का सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर छिड़े विवाद के बीच उनके विधायक बेटे चेतन आनंद की शादी बुध

आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर: बेटे की शादी में सिंगर बनें आनंद मोहन, पत्नी लवली के साथ बांध दिया समां, देखिए.. वीडियो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद का सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर छिड़े विवाद के बीच उनके विधायक बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गई। बेटे की शादी में पूर्व सांसद एक अलग ही अंदाज में दिखे। शादी की महफिल में आनंद मोहन के सिंगर के रूप में नजर आए और पत्नी लवली आनंद ने उनका भरपूर साथ दिया। आनंद मोहन के इस अनोखे अंदाज की खूब चर्चा हो रही है।


दरअसल, पूर्व सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद की बुधवार को देहरादून में धूमधाम से संपन्न हो गई। इस शादी में आनंद मोहन के परिवार के साथ साथ खास गिने चुने लोग ही शामिल हुए। देहरादून के कैनाल रोड स्थित Luxuria Farm बाय सॉलिटेयर में इस शाही शादी को लेकर खास इंतजाम किए गए थे। शादी के समारोह एक एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसको देख हर कोई हैरान है। चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन आयुषी ने मैरून रंग का लहंगा पहना था। आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। आनंद मोहन बेटे की शादी में बेहद खुश नजर आ रहे थे।


शाही शादी के वायरल हो रहे एक वीडियो में पूर्व सांसद आनंद मोहन खास अंदाज में नजर आए। शादी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आनंद मोहन एक मझे हुए सिंगर की तरह गाना गाते नजर आए। इसमें उनकी पत्नी लवली आनंद ने उनका पूरा साथ दिया। शादी में गाना गा रही एक सिंगर के साथ आनंद मोहन और लवली आनंद ने “आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर...सबको मालूम है और सबको खबर हो गई” गाकर महफिल में चार चांद लगा दिए। 1:27 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों पति-पत्नी के साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है।

टैग्स