ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

आज ही के दिन दुनिया छोड़ गए थे शहाबुद्दीन, पुण्यतिथि पर अपने भूले.. मांझी ने किया याद

PATNA : आरजेडी के दिवंगत नेता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की आज पहली पुण्यतिथि है। आज ही के दिन मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। दिल्ली के तिह

आज ही के दिन दुनिया छोड़ गए थे शहाबुद्दीन, पुण्यतिथि पर अपने भूले.. मांझी ने किया याद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के दिवंगत नेता पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की आज पहली पुण्यतिथि है। आज ही के दिन मोहम्मद शहाबुद्दीन का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन पहले कोरोना संक्रमित हुए और उसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शहाबुद्दीन के निधन के 1 साल बाद आज उनके परिवार में भी बहुत कुछ बदल चुका है। शहाबुद्दीन की बिटिया की पहले शादी हुई और उसके बाद बेटे ओसामा की भी शादी हो चुकी है। अपने बेटे और बेटी का रिश्ता शहाबुद्दीन अपनी जिंदगी में ही तय करके गए थे। उनकी पत्नी हिना शहाब नें इस अधूरे काम को पूरा किया।


पहले पुण्यतिथि के मौके पर आरजेडी के नेताओं ने ही मोहम्मद शहाबुद्दीन को भुला दिया है। मोहम्मद शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर अबतक लालू यादव, तेजस्वी यादव ने उन्हें याद नहीं किया है। शहाबुद्दीन जिस पार्टी में थे उसी पार्टी ने आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद नहीं किया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने शब्दों में शहाबुद्दीन को याद किया है।


जीतन राम मांझी ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए लिखा है कि सीवान के विकास की पहचान, अपनी बेबाकी की वजह से आज भी करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने राज्य सरकार से पूर्व सांसद की प्रतिमा सीवान में लगाने की मांग भी रख दी है।


टैग्स