ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, जानिए.. क्या है वजह

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम चार बजे की फ्लाइट से लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे। लालू मेडिकल च

आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद, जानिए.. क्या है वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आज एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम चार बजे की फ्लाइट से लालू प्रसाद अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे। लालू मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। ऐसी भी चर्चा है कि दिल्ली से वे एक बार फिर सिंगापुर जा सकते हैं। बीते 28 अप्रैल को लालू दिल्ली से पटना पहुंचे थे।


दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद से ही लालू लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और डॉक्टरों की सलाह मान रहे हैं। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने लालू को सलाह दी थी कि वे भीड़ से दूरी बनाकर रखें। डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू कई महीने तक दिल्ली में ही रहे। पिछले दिनों एक बार फिर लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे और बाद में डॉक्टरों से इजाजत लेकर वापस दिल्ली लौट गए थे।


बीते 28 अप्रैल को करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी दिल्ली से पटना हुई थी। तेजस्वी यादव के साथ वे दिल्ली से पटना पहुंचे थे। पटना आने के बाद पहली बार 12 मई को लालू राबड़ी आवास से बाहर निकले और हाई कोर्ट मजार पहुंच कर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी थी। इस बीच लालू घर से ही पार्टी के काम में भी जुड़े रहे और संगठन को और धारदार बनाने की कोशिश में लगे रहे। अब एक बार फिर स्वास्थ्य कारणों से लालू प्रसाद दिल्ली जा रहे हैं, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे।