ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आचार संहिता उल्लंघन का मामला: मंत्री बनने से पहले कांग्रेस विधायक के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

DESK: बिहार में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बनी हैं। हालांकि अभी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि 15 अगस्त के बाद इसका गठन होगा। महागठबंधन क

आचार संहिता उल्लंघन का मामला: मंत्री बनने से पहले कांग्रेस विधायक के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DESK: बिहार में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बनी हैं। हालांकि अभी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि 15 अगस्त के बाद इसका गठन होगा। महागठबंधन की नई सरकार में भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के मंत्री बनने की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। 


वहीं इससे पहले आदर्श चुनाव आचार संहिता के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अजीत शर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला 2009 का है जब तत्कालीन अंचल निरीक्षक ने सरकारी पोल पर बैनर लगाने के कारण उन पर केस दर्ज कराया था।


बिजली के खंभे में लगे बैनर में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजीत शर्मा का फोटो लगा हुआ था। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला बनता है। पीरपैंती थाने में केस दर्ज होने के बाद से अजीत शर्मा लगातार अनुपस्थित रहे। जिसके कारण निर्णय पारित नहीं हो पा रहा था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।