ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

9 महीने बाद पटना आ रहे लालू यादव, पिछले साल सिंगापूर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव कल यानी शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। लालू यादव लगभग नौ महीने के बाद वापस पटना लौट रहे हैं। हालांकि, लालू पिछले तीन महीने से दि

9 महीने बाद पटना आ रहे लालू यादव, पिछले साल सिंगापूर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव कल यानी शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। लालू यादव लगभग नौ महीने के बाद वापस पटना लौट रहे हैं। हालांकि, लालू पिछले तीन महीने से दिल्ली में अपनी बेटी मिसा भारती के घर रह रहे थे। लेकिन, अब वो कल बिहार आ रहे हैं। लालू के तबीयत में सुधार के बाद यह बताया जा रहा है कि, वो कल सुबह पटना आ रहे हैं। लालू पटना आने के बाद भी वो कुछ ही लोगों से मुलकात कर सकेंगे। 


दरअसल, सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में पिछले वर्ष 5 दिसंबर को लालू प्रसाद का किडनी प्रत्यारोपण किया गया था। उस समय राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों सिंगापुर में मौजूद थे। उसके बाद लगभग ढाई माह तक लालू का इलाज वहीं चला था और 11 फरवरी को लालू भारत वापस आए थे। वहां वो अपनी बेटी मिसा भारती के आवास पर रह रहे थे।  इस दौरान भी उनका मिलाना- जुलना बेहद की कम लोगों से हुआ।  हालांकि, इस बीच लालू से मिलने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे। 


इसके साथ ही आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लालू प्रसाद के साथ मुलाकात की है। इन दोनों की मुलाकात वाली फोटो में लालू प्रसाद ब्लू टीशर्ट और नीले पायजामे में हैं और अखिलेश यादव के साथ बातचीत कर रहे हैं। इन दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई है। वहीं, लालू के कल पटना आगमन को बाहुबली नेता आंनद मोहन की रिहाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गोपालगंज के तत्कालिक डीएम की हत्या में सजायाप्ता आनंद मोहन को आज इस मामले में रिहाई दे दी गयी है। रिहाई के बाद राजनीति गर्म है। इनके रिहाई पर कई तरफ से सवाल भी उठ रहे हैं। इसके बाद कल लालू के बिहार आगमन को भी इनकी रिहाई से जोड़ा जा रहा है। इस बात की सच्चाई  आने वाले वक्त में ही मालूम चलेगा। 


इधर, नीतीश कुमार के साथ ही साथ अंदुरुनी तरीके से लालू यादव भी भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम भी जारी है। वही वजह है कि लालू समय दर समय विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाक़ात करते रहते हैं। इतना ही नहीं बीमार होने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई तरह की सालाह भी देते हैं।