ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

7 निश्चय घोटाला अभी से सामने आने लगा, चिराग बोले.. आईटी के एक्शन से नीतीश घबरा गए हैं

PATNA : बिहार में चुनाव के बीच इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. आयकर विभाग ने सात निश्चय योजना से जुड़े ठेकेदारों के यहां जो छापेमारी की है, उसके बाद नीतीश क

7 निश्चय घोटाला अभी से सामने आने लगा, चिराग बोले.. आईटी के एक्शन से नीतीश घबरा गए हैं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव के बीच इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. आयकर विभाग ने सात निश्चय योजना से जुड़े ठेकेदारों के यहां जो छापेमारी की है, उसके बाद नीतीश कुमार के विरोधियों को उन पर हमला बोलने का मौका मिल गया है. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद नए सिरे से नीतीश सरकार पर हमला बोला है. चिराग पासवान ने कहा है कि सात निश्चय में घोटाले की जो बात वह कह रहे थे, उसे इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई ने साबित कर दिया है.


चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना में केवल भ्रष्टाचार है. इस योजना के तहत बिहार में जमकर सरकारी पैसे की लूट हुई है और अब नीतीश कुमार एक बार फिर से सात निश्चय पार्ट टू के जरिए बिहार में बड़ा घोटाला करना चाहते हैं. चिराग पासवान ने कहा है कि इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के बाद नीतीश कुमार घबरा गए हैं और इसी बेचैनी में वह विरोधियों पर निजी हमले कर रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार की तरफ से किए जा रहे व्यक्तिगत हमलों के खिलाफ वो चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे. 


इसके अलावा चिराग पासवान ने राज्य की स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था और पलायन के मुद्दों को लेकर भी नीतीश सरकार का घेराव किया. चिराग ने फिर से कहा कि 10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने नहीं जा रहे हैं. सात निश्चय योजना में उन्होंने जितने घोटाले किये हैं, उन घोटालों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा.