ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

7 अप्रैल को पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव, 30 पद के लिए 144 उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

PATNA : पटना हाइकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन के 30 पदों के लिए चुनाव की तारीख जारी कर दी गई है। इस बार के चुनाव में कुल 144 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे ह

7 अप्रैल को पटना हाईकोर्ट एडवोकेट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव, 30 पद के लिए 144 उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना हाइकोर्ट में एडवोकेट एसोसिएशन के 30 पदों के लिए चुनाव की तारीख जारी कर दी गई है। इस बार के चुनाव में कुल 144 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं और अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बार भी इन 30 पदों के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग करवाए जाएंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष के 1 पद के लिए 15 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष  के तीन पद के लिए  28 उम्मीदवार, महासचिव के 1 पद के लिए 13 उम्मीदवार, संयुक्त सचिव के 3 पद के लिए 25 उम्मीदवार है।


वहीं, सहायक सचिव के 3 पद के लिए 16 उम्मीदवार , कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए 6 उम्मीदवार, ऑडिटर के 2 पद के लिए 2 दो उम्मीदवार, सीनियर एग्जीक्यूटिव के 5 पद के लिए 8 उम्मीदवार, एग्जीक्यूटिव के 7 पद के लिए 21 उम्मीदवार, निगरानी के 3 पद के लिए 7 उम्मीदवार और लाइब्रेरी कमेटी के 1 पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।


इस बार अध्यक्ष  पद के लिए वरीय अधिवक्ता  राजेन्द्र नारायण , राजीव कु० वर्मा,विंध्यकेशरी कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह,प्रेम कुमार झा, और अरुण कुशवाहा में मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के  लिए प्रबल  दावेदारों में द्विवेदी सुरेन्द्र,राम जीवन प्रसाद,शंभु शरण शर्मा,मनोज कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर है। सेक्रेटरी जेनरल पद  के लिए  शारदानंद मिश्र,राम संदेश राय,पुनम कुमारी सिंह,पांडेय, और राकेश कुमार सिन्हा के बीच टक्कर है। सहायक सचिव के लिए राजेश कुमार,चौबे, राकेश रंजन,राजनीश चंद्रा,नलिन कुमार,श्यामेशवर कुमार सिंह, और महिला उम्मीदवार श्वेता सिंह के बीच ही टक्कर है।


आपको बताते चलें कि, इस बार के चुनाव में सभी उम्मीदवार अपने अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने और अपने पक्ष में वोट देने के लिए लुभाने में  लगे हैं। इस बार के चुनाव मे चारों तरफ होर्डिंग, फलैक्स से पूरा हाई कोर्ट परिसर  के साथ साथ बार कॉउंसिल भवन भी पट गया है।