ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

5 साल बाद कल से फिर शुरू होगा जनता दरबार, सीएम नीतीश सुनेंगे जनता की समस्या

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम 5 साल बाद फिर शुरू हो रहा है। 12 जुलाई यानि कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की समस्याओं को सुनेंगे। हर सोमवार को मुख्यमंत्री के

5 साल बाद कल से फिर शुरू होगा जनता दरबार, सीएम नीतीश सुनेंगे जनता की समस्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम 5 साल बाद फिर शुरू हो रहा है। 12 जुलाई यानि कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता की समस्याओं को सुनेंगे। हर सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष लोग अपनी समस्याएं रखेंगे और ऑनस्पॉट ही लोगों की समस्याओं के निष्पादन का निर्देश मुख्यमंत्री पदाधिकारियों को देंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार 2016 से बंद हुआ था। जिसे 5 साल बाद एक बार फिर से बिहार की जनता के लिए शुरू किया जा रहा है। कल यानि सोमवार को लगने वाला  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार खास होगा। इस बार मुख्यमंत्री सचिवालय के पास बने बड़े हॉल में जनता दरबार लगाया जाएगा। 


सोमवार से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनता दरबार को लेकर आज राजकीय अतिथिशाला में एक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और कोविड प्रोटोकॉल को लेकर कई दिशा निर्देश दिए गये। जनता दरबार में आने वाले हर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। पटना डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। बीते दिनों  CM नीतीश कुमार ने खुद भी जनता दरबार की जगह का मुआयना किया था। 


कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनता दरबार में आने वालों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। इसी के अनुसार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आरटीपीसीआर की जांच के बाद ही लोग जनता दरबार में हिस्सा ले सकेंगे। जनता दरबार में कल शिक्षा, कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम संसाधन,स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, कला संस्कृति एवं वित्त विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी जाएगी। 

मोबाइल एप JKDMM के माध्यम से भी किसी समस्या या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस एप का पूरा नाम है- जनता के दरबार में मुख्यमंत्री और इसे JKDMM की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह गूगल एप पर भी है। आवेदन करने के लिए संबंधित लोगों को आधार संख्या और मोबाइल नंबर देना होगा।


लेकिन अगर किसी व्यक्ति के पास मोबाइल नहीं है तो वे किसी परिचित का मोबाइल नंबर भी डाल सकते हैं। इस एप पर आवेदन जमा करने पर आवेदक को एक यूनिक संख्या उनके मोबाइल नंबर पर SMS और E-MAIL पर भी प्राप्त हो जायेगी। इस यूनिक संख्या के माध्यम से आवेदक अपनी शिकायत की अपडेट स्थिति मोबाइल एप पर प्राप्त कर सकते हैं।