ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

5 घंटे से चल रही JDU की बैठक खत्म, सीएम नीतीश ने नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का दिया निर्देश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पिछले 5 घंटे से चल रही जेडीयू नेताओं की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक में सीएम नीतीश ने जेडीयू नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का नि

5 घंटे से चल रही JDU की बैठक खत्म, सीएम नीतीश ने नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का दिया निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पिछले 5 घंटे से चल रही जेडीयू नेताओं की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक में सीएम नीतीश ने जेडीयू नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।


 नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है  और मजबूती के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी को यह भी निर्देश दिया कि सरकार के द्वारा किए गए कामों को वे जन-जन तक पहुंचाएं और असत्य की राजनीति करने वालों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान को जारी रखे। 


सीएम नीतीश ने मजबूती के साथ 2024 का चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो काम किये उसे सभी लोगों को बताए। फरेब और असत्य पर जो अपनी राजनीति चमका रहे हैं उसका भी जवाब मजबूती के साथ दें। समाज से जुड़े सवालों को जिस तरीके से केंद्र सरकार के द्वारा उपेक्षा की जा रही है उसे भी बताएं। जेडीयू की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के शामिल नहीं रहने पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए। 


टैग्स