ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

3 जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, जानें बिहार में क्या है तैयारी

PATNA : देश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। इसे देखते हुए अब बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान भी किया है। तीन जनवरी से शुरू

3 जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, जानें बिहार में क्या है तैयारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : देश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है। इसे देखते हुए अब बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान भी किया है। तीन जनवरी से शुरू हो रहे बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी है। बिहार में भी इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है।


 बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को 31 दिसंबर तक तैयारी का निर्देश दिया गया है। टीकाकरण के लिए विद्यालय के एक शिक्षक को नोडल पदाधिकारी बनाया। 2007 से पहले जन्मे बच्चों को ही यह वैक्सीन लगाया जाएगा। पहला डोज लगने के 28 दिन बाद फिर दूसरा डोज दिया जाएगा। यह टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा। 


बिहार के 83 लाख 46 हजार बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा। पहला डोज दिए जाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। बिहार में 15 से 18 साल के बच्चों की संख्या अधिक है। जिसे देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाने का काम चल रहा है।


 वैक्सीन लगाने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीते दिनों राज्य के सभी जिलों के प्रतिरक्षण पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें वैक्सीनेशन से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई साथ ही आगामी 3 जनवरी से देश में महाअभियान चलाए जाने पर भी चर्चा हुई। हर वैक्सीनेशन सेंटर पर दो-दो वेरिफायर और दो-दो वैक्सीनेटर को लगाया जाएगा। 


वही कतार में लगाकर बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए बुकिंग की प्रक्रिया उसी प्रकार होगी जैसे पहले थी। आरोग्य सेतु ऐप या Cowin.gov.in की वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा फिर स्लॉट बुक करना होगा। एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

टैग्स