ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

29 अगस्त को होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, वर्तमान राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

PATNA: एनडीए से टूट के बाद महागठबंधन की नई सरकार बनीं। महागठबंधन-2 की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने। महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद जे

29 अगस्त को होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, वर्तमान राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए से टूट के बाद महागठबंधन की नई सरकार बनीं। महागठबंधन-2 की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने। महागठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू ने 29 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है। पटना में आयोजित जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देशभर के तमाम जेडीयू नेता शामिल होंगे। 


अगले साल होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव और गुजरात चुनाव पर भी चर्चा बैठक में होगी। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 29 अगस्त को बुलाई गयी जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में जो भी ऐजेंडा लाया जाएगा उस पर विचार विमर्श होगी साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी।


वही 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। देशभर के जेडीयू नेताओं का जुटान पटना में होगा इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।


जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी शिरकत करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयारी की जाएगी। साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।  

टैग्स