ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

24 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी करेंगे कुशवाहा, नीतीश के विकास को दिखाया आईना

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव का पारा जैसे जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर और तेज हो गया है. इसी कड़ी में आज पटना एयरपोर्ट पर रा

24 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी करेंगे कुशवाहा, नीतीश के विकास को दिखाया आईना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव का पारा जैसे जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर और तेज हो गया है. इसी कड़ी में आज पटना एयरपोर्ट पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे और उन्होंने लालू और नीतीश पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले तीस सालों में जो सरकारें आईं उन्होंने कोई काम नहीं किया है जिसके बाद अब जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है. 


उन्होंने 24 अक्टूबर को अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करने का एलान किया. साथ ही उन्होंने एनडीए और महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टियों ने बड़े-बड़े वादे कर दिए हैं लेकिन केवल वादे करने से कुछ नहीं होता है. कुशवाहा ने कहा कि 24 अक्टूबर को जब वो अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगे तो उसमें वादों के साथ-साथ उन वादों को पूरा कैसे किया जाए इसपर भी चर्चा होगी. 


इसके साथ ही उन्होंने आज अतरी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित भी किया जहां उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की. उन्होंने कहा कि जनता अगर उन्हें इस बार मौका देती है तो जो भी कार्य अबतक पूरे नहीं हो पाए हैं उन्हें जरूर पूरा करेंगे.