ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

FIRST BIHAR ने खबर लिखी तो नीतीश को आयी रामविलास पासवान के जन्मदिन की याद, ट्वीट कर निभायी औपचारिकता

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी सहयोगी पार्टी LJP के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना देने की याद रात के सवा नौ बजे आयी. रात के 9

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी सहयोगी पार्टी LJP के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना देने की याद रात के सवा नौ बजे आयी. रात के 9 बजकर 19 मिनट पर नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है-केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी को जन्मदिन की शुभकामनायें.


नीतीश-सुशील मोदी को साथ आयी याद
इससे पहले हमने आपको बताया था कि किस कदर नीतीश कुमार बिहार के दिग्गज नेता रामविलास पासवान के जन्मदिन को भूल गये. इसे संयोग कहें या कुछ और नीतीश के ट्वीट के 16 मिनट पहले सुशील मोदी को भी रामविलास पासवान के जन्मदिन की याद आयी. दिनभर ट्वीटर पर एक्टिव रहने वाले सुशील मोदी को रात के 9 बजकर 03 मिनट पर पासवान के जन्मदिन की बधाई देने वाला ट्वीट करने की याद आयी.


नीतीश ने फोन पर नहीं की बात
LJP के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान को फोन पर बधाई देने की जहमत नहीं उठायी. हां, सुशील मोदी ने जरूर अपने ट्वीट में लिखा की उन्होंने मोबाइल पर बात करके रामविलास पासवान को जन्मदिन की बधाई दे दी है.


FIRST BIHAR की खबर के बाद जन्मदिन की शुभकामना
वैसे इसे संयोग कहें या कुछ और नीतीश कुमार का ट्वीट हमारी खबर के तकरीबन एक घंटे बाद आया. FIRST BIHAR ने खबर लगायी थी कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे सीनियर नेताओं में से एक और अपनी सहयोगी पार्टी के केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की बधाई देना तक भूल गये. वो भी तब जब बीजेपी के तमाम नेताओं ने पासवान को बधाई दी.प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने फोन करके तो शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री ने घर पर जाकर. लेकिन जेडीयू के किसी नेता ने बधाई देने की रस्म-अदायगी तक नहीं की. हमारी खबर के लगभग एक घंटे बाद नीतीश कुमार का ट्वीट आया.




बिहार की सियासत का मिला संकेत
सियासी गलियारे में ये चर्चा आम है कि नीतीश कुमार रामविलास पासवान और उनके कुनबे के पीछे पड़े हैं. वे एनडीए से एलजेपी को निपटाना चाह रहे हैं. इसके लगातार संकेत मिलते रहे हैं. जवाब में चिराग पासवान ने भी मोर्चा संभाल लिया है. चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार के सामने सरेंडर नहीं करने का मन बना लिया है. अपनी पार्टी के नेताओं को वे हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दे चुके हैं.



टैग्स