ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

15 अगस्त के बाद होगा कैबिनेट विस्तार, नीतीश ने गृह विभाग पर साधी चुप्पी

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सावन के महीने में ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा लेकिन अब यह विस्

15 अगस्त के बाद होगा कैबिनेट विस्तार, नीतीश ने गृह विभाग पर साधी चुप्पी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सावन के महीने में ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा लेकिन अब यह विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद यह ऐलान किया है कि 15 अगस्त के बाद जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं और हम शीघ्र ही इसका विस्तार कर देंगे।


इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह विभाग को लेकर भी सवाल किया गया लेकिन नीतीश ने इसका कोई सीधा जवाब नहीं दिया। नीतीश यह कहकर आगे बढ़ गए कि इसकी चिंता आप क्यों कर रहे हैं। मीडिया के सवालों का नीतीश ने गृह विभाग को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। दरअसल, चर्चा यह है कि गृह विभाग तेजस्वी यादव के पास जा सकता है लेकिन फर्स्ट बिहार को जानकार सूत्रों से जो मिली है उसके मुताबिक नीतीश गृह विभाग अपने पास ही रखेंगे।


बता दें कि बिहार में चाचा-भतीजे की जोड़ी अपनी दूसरी पारी शुरू कर चुकी है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बुधवार को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं। शपथ के बाद दोनों ने कैबिनेट की पहली बैठक भी कर ली और विश्वास मत हासिल करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला लिया, लेकिन कैबिनेट के बाकी सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

टैग्स