ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

11 जून को लालू का 75वां जन्मदिन, सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाएगा बर्थडे

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को है। सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के तौर पर लालू प्रसाद यादव का 75वां जन्मदिन मनाया जाएगा। लालू के जन्मदिन को खास बनाने

11 जून को लालू का 75वां जन्मदिन, सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाएगा बर्थडे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को है। सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के तौर पर लालू प्रसाद यादव का 75वां जन्मदिन मनाया जाएगा। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी कार्यालय की ओर से एक लेटर जारी की गयी है। यह लेटर सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष को जारी किया गया है।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसे लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। जगदानंद सिंह ने यह कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर सभी अपने-अपने क्षेत्रो में गरीबों को भोजन कराए। क्यों कि लालू प्रसाद का जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाए। 


लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर किसी गरीब मोहल्ले में जाकर या किसी सुनिश्चित स्थान पर या दल के कार्यालय में अनाथ, कमजोर और गरीबों को भोजन कराए। उनके साथ मिलकर लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाए।  





11 जून को लालू का 75वां जन्मदिन, सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाएगा बर्थडे

टैग्स