ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बोरिंग रोड से चांदपुर बेला तक चला प्रशांत किशोर का जादू, भाजपा सिर्फ एक इलाके में बना सकी बढ़तबिहार में बसने जा रहा 66 लाख की आबादी वाला नया शहर: 81,730 एकड़ में बनेगी पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जानिए 2047 का मास्टर प्लानआज बिहार में चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? पटना में 37°C तक पहुंचेगा तापमान, जानिए आपके जिले का हालबांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींबांकीपुर उपचुनाव: बोरिंग रोड से चांदपुर बेला तक चला प्रशांत किशोर का जादू, भाजपा सिर्फ एक इलाके में बना सकी बढ़तबिहार में बसने जा रहा 66 लाख की आबादी वाला नया शहर: 81,730 एकड़ में बनेगी पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जानिए 2047 का मास्टर प्लानआज बिहार में चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? पटना में 37°C तक पहुंचेगा तापमान, जानिए आपके जिले का हालबांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं

पटना मेट्रो के भूमिगत कार्य के शुभारंभ पर बोले तेजस्वी..हमारा निशाना मछली की आंख पर हैं

PATNA: पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। राजेन्द्र नगर स्टेडियम स्थित साइट का जायजा भी लिया।

पटना मेट्रो के भूमिगत कार्य के शुभारंभ पर बोले तेजस्वी..हमारा निशाना मछली की आंख पर हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। राजेन्द्र नगर स्टेडियम स्थित साइट का जायजा भी लिया। इस मौके पर पटना मेट्रो के अध्यक्ष आनंद किशोर, डीएम चंद्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर डिप्टी सीएम व नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ध्यान भटकाने वाले अपना काम करते रहे उससे हमें कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 


लेकिन एक बात तो स्पष्ट है कि मछली की आंख पर हमें निशाना लगाना है। नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार काम करेंगी। कही हमारा ध्यान भटकने वाला नहीं है। हमलोग नए लोग है नई पीढ़ी के हैं मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव भी हमलोगों को मिलता रहेगा। 


नगर विकास एवं आवास मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग काम में विश्वास करते हैं। नीतीश कुमार का अनुभव हमेशा काम आएगा उन्होंने कहा कि हम लोग साथ में हैं। बिहार में काम करना है और बिहार का विकास करना है। कुछ लोगों का काम ही इधर-उधर करना है। नीतीश कुमार बहुत ही अनुभवी हैं और हमेशा उनका अनुभव हम लोगों के काम आएगा। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार है बिहार में अब विकास की ही बात होगी।