ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

पटना में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह

PATNA : भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभिय

पटना में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA : भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर बिहार में भी बीजेपी के तमाम नेता तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।


इसी कड़ी में बीजेपी के युवा नेता जीवन कुमार के नेतृत्व में पटना के विविन्न इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया।


इस दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने लोगों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की और राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। इस दौरान जीवन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता जय के नारे लगाते दिखे। 

टैग्स