ब्रेकिंग
गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना में नहीं चलेंगे डीजल वाले ऑटो

PATNA : पटना में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगाई है। इनमें पटना और उसके आसपास के इलाकों में डीजल वाले ऑटो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगाई है। 

इनमें पटना और उसके आसपास के इलाकों में डीजल वाले ऑटो चलाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। नीतीश कैबिनेट ने बढ़ते हुए प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया है।

नीतीश सरकार ने पटना सहित खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ में डीजल ऑटो के परिचालन पर अप्रैल 2021 से पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया है। आज हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में प्रदूषण रोकने को लेकर सरकार की तरफ से बड़े फैसले किए गए हैं। पटना में ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो चलाने की मंजूरी दी गई है जबकि 15 साल पुराने सभी तरह के वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है।


प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नीतीश सरकार ने जो फैसले लिए हैं उसमें सीएनजी किट लगाने वाले लोगों को सरकार की तरफ से अनुदान देने का प्रस्ताव भी शामिल है। डीजल वाले ऑटो पर रोक के निर्णय के साथ-साथ सरकार सेवन सीटर तिपहिया वाहनों में सीएनजी किट लगाने के लिए 40 हजार रुपए का अनुदान देने का फैसला किया है। इसी तरह अगर पेट्रोल वाले ऑटो को सीएनजी किट में अपग्रेड कराना हो तो इसके लिए 20 हजार का अनुदान मिलेगा।


टैग्स