ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

पटना में बिहार सरकार के मंत्री ही तोड़ रहे लॉकडाउन, पूजा का सामान लेने के लिए ड्राइवर को भेजा गाड़ी से

PATNA: बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों में आम लोगों के साथ बिहार सरकार के मंत्री भी कम नहीं है. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री लॉक डाउन में अपने ड्राइवर को गाड़ी पूजा का सामान लेन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों में आम लोगों के साथ बिहार सरकार के मंत्री भी कम नहीं है. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री लॉक डाउन में अपने ड्राइवर को गाड़ी पूजा का सामान लेने के लिए भेज दिए. 

पुलिस को देख ड्राइवर लगा भागने

जब पुलिस ने मंत्री के ड्राइवर को इनकम टैक्स चौराहा के पास रोका तो ड्राइवर भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने पूछा कि कहा जा रहे तो ड्राइवर ने कहा कि वह मंत्री जी के लिए पूजा का सामान लेने के लिए जा रहा है. जब पुलिस ने पूछा कि क्यों भाग रहे थे तो ड्राइवर की बोलती बंद हो गई. 

नेम प्लेट हटाया तो मंत्री जी की निकली गाड़ी

इस दौरान पुलिसवालों ने जब गाड़ी का ढका हुआ नेम प्लेट हटाया तो श्रम संसाधन विभाग के मंत्री की गाड़ी निकली. इस दौरान पुलिस भी प्रेशर में आ गई. गाड़ी को छोड़ दिया. जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर वापस लौट गया. बता दें कि बिहार में सोमवार को लॉक डाउन का पहला दिन था. इस दिन लोगों ने जमकर लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई. जिसके बाद पुलिस प्रशासन आ लोगों के साथ सख्ती के साथ पेश आ रही है. 

टैग्स