ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेस के लिए कन्हैया को नहीं मिल रही जगह, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ने रद्द किया आवंटन

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर बिहार दौरे पर निकले कन्हैया कुमार को अब नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कन्हैया आज दोपहर 2 बजे पटना में प्रेस ब्रीफिंग करने वाल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर बिहार दौरे पर निकले कन्हैया कुमार को अब नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कन्हैया आज दोपहर 2 बजे पटना में प्रेस ब्रीफिंग करने वाले हैं। पटना के ए एन सिन्हा इंस्टीट्यूट में कन्हैया प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले हैं लेकिन उसके ठीक पहले एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने कन्हैया के प्रेस ब्रीफिंग के लिए सभागार का आवंटन रद्द कर दिया है। आनन-फानन में कन्हैया के प्रेस कांफ्रेंस का स्थान बदला जा रहा है।

कन्हैया की प्रेस वार्ता के लिए इंस्टीट्यूट प्रबंधन की तरफ से हॉल का आवंटन किया गया था. लेकिन बिना कोई कारण बताए उसे अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। फिलहाल एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट का गेट  बंद कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने के लिए पहुंचे पत्रकारों को यहां पहुंचने के बाद इसकी जानकारी मिली है। आनन-फानन में कन्हैया सबसे कम पर किसी दूसरी जगह पर कराने की तैयारी हो रही है। आयोजकों की तरफ से बताया गया है कि संभवत कन्हैया थोड़ी देर में जनशक्ति प्रेस में ही मीडिया से बातचीत करेंगे।

 कई जगहों पर हो चुका है हमला

बता दें कि कन्हैया कुमार एनआरसी और सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया की यात्रा भितहरवा से शुरू हुई है. इस यात्रा के दौरान हर जिले का कन्हैया दौरा कर रहे और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह सभा पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी और इस दिन रैली होगी. इस यात्रा के दौरान ही छपरा, सुपौल आरा, और कटिहार में कन्हैया के काफिले पर हमला हो चुका है.