ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

BJP में चुनाव के पहले फसाद, कार्यकर्ताओं ने नड्डा का रास्ता रोका.. नागेंद्र जी से भिड़े

PATNA : बिहार में पार्टी के चुनावी मिशन की शुरुआत करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को विरोध का सामना करना पड़ा है. प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत कर

BJP में चुनाव के पहले फसाद, कार्यकर्ताओं ने नड्डा का रास्ता रोका.. नागेंद्र जी से भिड़े
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पार्टी के चुनावी मिशन की शुरुआत करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को विरोध का सामना करना पड़ा है. प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करने के बाद जेपी नड्डा जैसे ही बाहर निकलने लगे. बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक लिया. थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई नाराज कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी के सामने लेट गए.

नागेंद्र जी के साथ धक्का-मुक्की

कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच पहुंचे पार्टी के संगठन मंत्री नागेंद्र जी को हस्तक्षेप करना पड़ा और इस दौरान नागेंद्र जी के साथ भी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की. जिस वक्त यह पूरा हंगामा चल रहा था उस वक्त केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित बीजेपी के अन्य नेता भी वहां मौजूद थे.



दानापुर से उम्मीदवार बदलने की मांग

दरअसल दानापुर विधानसभा सीट से आशा सिन्हा की उम्मीदवारी खत्म किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के काफिले का रास्ता रोका और अपनी नाराजगी जताई. यह कार्यकर्ता विधायक आशा सिन्हा की कार्यशैली को लेकर नाराज हैं और दानापुर सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार को भी दानापुर इलाके में आशा सिन्हा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और अब यह हंगामा बीजेपी कार्यालय पहुंच गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने विधायक आशा सिन्हा का विरोध यह बता रहा है कि उनको लेकर इतनी नाराजगी है.

टैग्स