ब्रेकिंग
Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल पर बोले पप्पू यादव, निजी अस्पतालों में लगा दी गयी है नोट गिनने की मशीन

PATNA: देश में कोरोना का कहर जारी है। वैश्विक महामारी कोरोना से बिहार में स्थिति भयावह हो गयी है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में बेड और

पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल पर बोले पप्पू यादव, निजी अस्पतालों में लगा दी गयी है नोट गिनने की मशीन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: देश में कोरोना का कहर जारी है। वैश्विक महामारी कोरोना से बिहार में स्थिति भयावह हो गयी है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की समस्या से लोग परेशान है। थक हार कर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज को इलाज के लिए जा रहे है। जहां इलाज के नाम पर लूट मची हुई है। पैसे के आगे नर्सिंग होम वालों ने इंसानियत को ताक पर ही रख दिया है। मरीज के परिजनों से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल की स्थिति को बताते हुए कहा कि यहां मरीज के परिजनों को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि पटना के कई निजी अस्पतालों में तो नोट गिनने की मशीन लगा दी गयी है। जहां प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज और उनके परिजनों को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। एक हॉस्पिटल ने तो अपने ही कर्मचारी से पांच दिनों में सात लाख का बिल बनाकर ऐंठ लिया। इन अस्पतालों में नकद में ही लेन देन हो रहा है। डिजिटल ट्रांजेक्शन का नामोनिशान नहीं है। नोटबंदी से यहां नोट बंद नहीं हुआ और बढ़ गया है। 

पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल पर बोले पप्पू यादव, निजी अस्पतालों में लगा दी गयी है नोट गिनने की मशीन