ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना: GST काउंसिल से बेदखल हुए सुशील मोदी, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिली जगह

PATNA: आज GST परिषद की 43 वीं बैठक हुई। जिसमें BJP के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी की जगह डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ली। ऐसे में यह सुशील मोदी के लिए एक झटका है। जीएसट

पटना: GST काउंसिल से बेदखल हुए सुशील मोदी, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिली जगह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आज GST परिषद की 43 वीं बैठक हुई। जिसमें BJP के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील कुमार मोदी की जगह डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ली। ऐसे में यह सुशील मोदी के लिए एक झटका है। जीएसटी काउंसिल से उन्हें बेदखल कर दिया गया। तारकिशोर प्रसाद को GST काउंसिल में जगह मिली है। इससे पहले  डिप्टी सीएम की कुर्सी छीनी गई थी और अब जीएसटी से भी उन्हें बेदखल कर दिया गया।


गौरतलब है कि तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने जीएसटी के लिए बनी टीम में सुशील मोदी को जगह दी थी। सुशील मोदी को राज्यों की अधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष बनाया था। जिसके बाद सुशील मोदी के नेतृत्व में ही जीएसटी कानून की ड्राफ्टिंग की गयी। 2013 में जब नीतीश कुमार से गठबंधन टूटा तब सुशील मोदी ने जीएसटी काउंसिल की इम्पावर्ड कमेटी से इस्तीफा दे दिया था। 2017 में जब पूरे देश में जीएसटी लागू हुआ और नीतीश कुमार से बात बन गयी तब सुशील मोदी की वापसी जीएसटी काउंसिल में हो गयी। उन्हें GOM का अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद 2020 में हुई जीएसटी काउंसिल की 42वीं बैठक में सुशील मोदी शामिल हुए लेकिन 28 मई 2021 को हुई 43वीं बैठक से उन्हें बेदखल कर दिया गया। सुशील मोदी की जगह अब डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ले ली। 


बिहार BJP के वरिष्ठ नेताओं को साइडलाइन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद BJP में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले डिप्टी सीएम पद से सुशील मोदी की विदाई हुई और अब जीएसटी काउंसिल से उन्हें अलग किया गया। सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री से हटाकर राज्यसभा सांसद बनाया गया। उस वक्त मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि उन्हें केंद्र में मंत्री का पद दिया जाएगा लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। अब सुशील मोदी को उस जीएसटी से हटा दिया गया जिसकी उन्होंने ड्राफ्टिंग की थी। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें