ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

संकल्प यात्रा के दौरान बेतिया में गरजे सहनी, बोले- धुंधला हो गया है पीएम मोदी का चश्मा.. उन्हें निषादों के गरीब बच्चे नहीं दिखते

BETTIAH: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बेतिया पहुंचे। इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सव

संकल्प यात्रा के दौरान बेतिया में गरजे सहनी, बोले- धुंधला हो गया है पीएम मोदी का चश्मा.. उन्हें निषादों के गरीब बच्चे नहीं दिखते
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में बेतिया पहुंचे। इस यात्रा के दौरान संकल्प रथ पर सवार सहनी जिस पड़ाव पर पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान सहनी ने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी कराया। 


शनिवार की यात्रा लौरिया हाई स्कूल मैदान से शुरू हुई और परसौनी, चौतरवा, बगहा गांधी नगर चौक होते हुए नगर पंचायत वार्ड नंबर 16 तक पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर मुकेश सहनी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निषादों को आरक्षण की लड़ाई वे मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। अगर निषादों को आरक्षण पहले मिल गया होता तो आज निषाद के बच्चों को नदी में मछली नहीं मारना पड़ता, बल्कि निषाद का बेटा भी अधिकारी होता। 


उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई हमे खुद लड़नी होगी। अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। आज देश बढ़ रहा लेकिन हम वहीं के वहीं है। आज प्रधानमंत्री ने सवर्ण गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दे दिया, हम उसका विरोध नहीं कर रहे लेकिन लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी का चश्मा धुंधला हो गया है। उन्हें सवर्ण के गरीब तो दिख गए लेकिन गरीब निषाद का बेटा नहीं दिखा।


मुकेश सहनी ने कहा कि अगर हमारे पास भी पावर होगा तो हम भी अपना अधिकार ले लेंगे। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि दुश्मन चालाक है, इसलिए हमे भी सावधान रहना होगा। दुश्मन को पता है कि निषाद अगर जग गया तो अपने दम पर बिहार में सरकार बना सकता है। उन्होंने कहा कि जो समाज पावर में पहुंच गया, वह समाज कहां से कहां पहुंच गया। आज पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में निषादों को आरक्षण नहीं है। 


संकल्प यात्रा के दौरान बेतिया में गरजे सहनी, बोले- धुंधला हो गया है पीएम मोदी का चश्मा.. उन्हें निषादों के गरीब बच्चे नहीं दिखते



टैग्स