ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

नीतीश को अपने यहां नहीं दिख रहा उत्तराधिकारी, कुशवाहा बोले- जिसने बिहार का नाश किया उसके घर में ढूंढ रहे हैं..

BAGAHA: बिहार सरकार की नाकामी को आम लोगों तक पहुंचाने और समाजवादियों की विरासत को बचाने के लिए RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा पर निकल गए। पश्चिम

नीतीश को अपने यहां नहीं दिख रहा उत्तराधिकारी, कुशवाहा बोले- जिसने बिहार का नाश किया उसके घर में ढूंढ रहे हैं..
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BAGAHA: बिहार सरकार की नाकामी को आम लोगों तक पहुंचाने और समाजवादियों की विरासत को बचाने के लिए RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज से बिहार यात्रा पर निकल गए। पश्चिम चंपारण स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम से कुशवाहा ने अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने घर में उत्तराधिकारी नहीं दिख रहा है, नीतीश उस पड़ोसी के घर में अपना उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं जिसने बिहार को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।


विरासत बचाओ नमन यात्रा के शुभारंभ के मौके पर भितिहरवा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कुशवाहा ने कहा कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी नहीं है। बिहार के हर कोने में शराब मिल रही है। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।नीतीश कुमार पहले ठीक थे लेकिन अब 2005 से पहले वाली स्थिति हो गई है, जिसके खिलाफ हमलोगों ने संघर्ष किया। नीतीश आज उनके साथ जाकर मिल गए हैं जिसके खिलाफ कभी आंदोलन किया था, इसलिए उनसे अलग हो गया। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोगों के बीच जा रहे हैं और लोगों से विरासत बचाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महात्मा गांधी से बड़े नहीं हैं। महत्मा गांधी ने चौराचौरी कांड के बाद असहयोग आंदोलन को रोक दिया था लेकिन नीतीश शराबबंदी कानून को न ठीक ढंग से लागू कर पा रहे हैं और ना ही शराब को रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं कुशवाहा नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर भी जमकर बरसे और कहा कि नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर नहीं थे बल्कि अपनी समापन यात्रा पर निकले थे।


नीतीश को अपने यहां नहीं दिख रहा उत्तराधिकारी, कुशवाहा बोले- जिसने बिहार का नाश किया उसके घर में ढूंढ रहे हैं..


नीतीश को अपने यहां नहीं दिख रहा उत्तराधिकारी, कुशवाहा बोले- जिसने बिहार का नाश किया उसके घर में ढूंढ रहे हैं..


नीतीश को अपने यहां नहीं दिख रहा उत्तराधिकारी, कुशवाहा बोले- जिसने बिहार का नाश किया उसके घर में ढूंढ रहे हैं..

टैग्स