ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

मनीष कश्यप को मिला BJP का साथ! Youtuber से मिलने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, बोले- मैं यहां आया हूं.. पीएम मोदी को इसकी जानकारी

BETTIAH: तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हिंसा का कथित वीडियो वायरल करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप को बीजेपी का साथ मिल गया है। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी गुरुवार को बेतिया पहुंच

मनीष कश्यप को मिला BJP का साथ! Youtuber से मिलने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, बोले- मैं यहां आया हूं.. पीएम मोदी को इसकी जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हिंसा का कथित वीडियो वायरल करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप को बीजेपी का साथ मिल गया है। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी गुरुवार को बेतिया पहुंचे और महनाव डुमरी गांव में मनीष और उनके परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों से मुलाकात किया। मनीष के घर पहुंचने पर मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही है और कहा कि पूरी भाजपा मनीष कश्यप के साथ है।


बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वे मनीष कश्यप से मिलने बेतिया पहुंचे हैं इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी है। मीडिया से बातचीत में बीजेपी सांसद ने कहा कि मनीष कश्यप को जेल भेजवाने में जिन लोगों का हाथ था उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी। इस तरह से किसी पत्रकार की स्वतंत्रता, किसी सोंच की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अगर कोई किसी को जेल भेजता है और एनएसए लगाता है तो बीजेपी उसका विरोध करती है।


उन्होंने कहा कि इसी बात को कहने के लिए इतनी दूर से चलकर गांव तक आए हैं। मनीष कश्यप के घर पहुंचने के बाद हमारी नजरों में उनका कद और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इतने गरीब घर से और एक सामान्य परिवार से निकलकर जनता की आवाज बनना कोई साधारण बात नहीं है। बिहार का रहने वाला हूं और दिल्ली का सांसद हूं, इनके पीछे यहां आने का यही कारण है कि इनकी तरह किसी और के साथ इस तरह की घटना नहीं हो। जिन्होंने यह गलत काम किया उन्हें उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। मनीष कश्यप की आवाज को हमलोग दबने नहीं देंगे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता