ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BJP विधायक रश्मि वर्मा की फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस का एक्शन, आरोपी को दो दिनों के अंदर मुख्यालय आकर देना होगा जवाब

MOTIHARI : बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में साइबर सेल पटना की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

BJP विधायक रश्मि वर्मा की फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस का एक्शन, आरोपी को दो दिनों के अंदर मुख्यालय आकर देना होगा जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में साइबर सेल पटना की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा दिया है। इसमें आरोपी को दो दिनों के अंदर हाजिर होकर जवाब देने को कहा गया है।


दरअसल,15 अगस्त को विधायक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इस मामले में विधायक रश्मि वर्मा ने अगरवा के संजय सारंगपुरी के खिलाफ पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई को आवेदन दिया था। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने मामले को पटना के एसएसपी के पास भेजा था। इसके आलोक में पटना साइबर थाने में संजय सारंगपुरी के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी।


इतना ही नहीं 16 अगस्त को विधायक रश्मि वर्मा ने मोतिहारी नगर थाने में संजय सारंगपुरी के खिलाफ स्वयं के अपहरण व दो करोड़ की फिरौती मांगने की प्राथमिकी कराई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच में जूट गई है। इसी कड़ी में अब पुलिस के तरफ से प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा दिया है। इसके तहत उन्हें दो दिन का समय दिया गया है और उसके बाद हाजिर होकर जवाब देने को कहा गया है। 


वहीं, विधायक रश्मि वर्मा के खिलाफ भी संजय सारंगपुरी ने भी नगर थाने में लूट, मारपीट व फायरिंग की प्राथमिकी 16 अगस्त को दर्ज कराई है। इससे पहले भी संजय ने विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जसिके बाद अब तीनों मामलों की जांच चल रही है। इसी कड़ी में पुलिस के बुलावे पर भाजपा विधायक ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के समक्ष अपना पक्ष रखा है।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर भाजपा विधायक ने बताया कि एसपी से मिलकर पूरी जानकारी दी है। मेरी तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी।  शिकायत के आधार पर साइबर सेल की ओर से जांच की जा रही है। उम्मीद है की पुलिस टीम इस मामले में जल्द बड़ा एक्शन लेगी। फिलहाल हमसे जो सवाल किया गया है मैंने उसका जवाब दिया है।