ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BJP सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गुस्साएं लोगों ने की तोड़फोड़

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बीजेपी सांसद संजय जायसवाल की पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र

BJP सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गुस्साएं लोगों ने की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बीजेपी सांसद संजय जायसवाल की पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाईपास चौक की है जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर हमला कर दिया। 


आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवाल बेतिया से पटना की ओर जा रहे है। 


तभी मोतिहारी के बाईपास चौक पर उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से एक बाइक में टक्कर लग गयी। बाइक पर महिला और एक पुरुष बैठे थे। जो इस घटना में बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना के NH- 27 A बाईपास चौक की है। 


टैग्स