ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

BJP विधायक भागीरथी देवी के आरोप पर बोले संजय जायसवाल.. कोई इशू नहीं है बहुत ही छोटी बात है..भागीरथी देवी से हो चुकी है बातचीत

BETTIAH: BJP की चर्चित विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया। बगहा जिले से आने वाली भागीरथी देवी ने पार्टी के नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा दलि

BJP विधायक भागीरथी देवी के आरोप पर बोले संजय जायसवाल.. कोई इशू नहीं है बहुत ही छोटी बात है..भागीरथी देवी से हो चुकी है बातचीत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: BJP की चर्चित विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया। बगहा जिले से आने वाली भागीरथी देवी ने पार्टी के नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा दलित होने के कारण पार्टी के संगठन में उनकी एक नहीं सुनी जाती। भागीरथी देवी के इस बयान के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सामने आ गये हैं। बेतिया में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि भागीरथी देवी से बात हुई है बगहा जिले में कुछ असंतोष था लेकिन वो कोई इशू नहीं है बहुत ही छोटी बात है। 


बता दें कि गुरुवार को भागीरथी देवी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति से लेकर प्रदेश कार्यसमिति तक के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया। बड़ा आरोप लगाते हुए भागीरथी देवी ने कहा कि दो लोग मिलकर पूरे बगहा जिले में पार्टी को चला रहे हैं और इतनी पुरानी नेता होने के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी जा रही है।


भागीरथी देवी की नाराजगी प्रदेश नेतृत्व से भी सामने आई है। संजय जयसवाल के बारे में भागीरथी देवी ने कहा कि उन्हें सारे बातों की जानकारी है इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लेते। दलित समझ कर मुझे परेशान किया जा रहा है। बगहा जिला संगठन में दूसरे दल को मदद पहुंचाने वाले नेताओं की पूछ हो रही है। बगहा जिला जब से बना है तब से उनके साथ ही अपेक्षा जारी है। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने इसके साथ-साथ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 


भागरथी देवी का बयान सामने आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सामने आए हैं। बेतिया में मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि भागीरथी देवी को जिले में नाराजगी थी। भागीरथी देवी जिले में हैं भी नहीं वो प्रदेश की नेता हैं। इसलिए जिला में उनकी नाराजगी होगी। हमलोगों ने बात भी कर लिया है। भागीरथी जी ने हमसे बात की है बगहा जिला में कुछ असंतोष था लेकिन वो कोई इशू नहीं है बहुत ही छोटी बात है।  




टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता