ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बगहा: सरकारी अस्पतालों में लगा BJP का बैनर, कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-कोरोना के बहाने सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग

BAGHA: वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो लगाए जाने को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब सरकारी अस्पतालों में बीजेपी पार्टी का बैनर लगाने का एक और मामला सामने आ गया

बगहा: सरकारी अस्पतालों में लगा BJP का बैनर, कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-कोरोना के बहाने सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGHA: वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो लगाए जाने को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब सरकारी अस्पतालों में बीजेपी पार्टी का बैनर लगाने का एक और मामला सामने आ गया है। ऐसे में यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कोरोना वायरस के बहाने बीजेपी पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर पार्टी का प्रचार करने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। पश्चिम चंपारण के डीएम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों से इस बात की शिकायत की गयी है। जिसके बाद एसडीएम ने इस मामले की जांच की बात कही है।  

बगहा: सरकारी अस्पतालों में लगा BJP का बैनर, कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-कोरोना के बहाने सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी बहाने भारतीय जनता पार्टी ने अधिकांश अस्पतालों में अपना बैनर पोस्टर लगाया है लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बगहा द्वारा यह बैनर लगाया गया है जिस पर लिखा है "स्वदेश निर्मित वैक्सीन है सबसे सुरक्षित टीका लगाएं कोरोना भगाएं, नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के सहभागी बनें"  

बगहा: सरकारी अस्पतालों में लगा BJP का बैनर, कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-कोरोना के बहाने सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग

अस्पताल में बीजेपी का बैनर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बात की शिकायत एसडीएम से भी की है। एसडीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी पार्टी का बैनर पोस्टर लगाना मना है यदि ऐसा किया गया है तो वे खुद इस मामले की जांच करेंगे और जांच में बात सही पाई गयी तब उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

बगहा: सरकारी अस्पतालों में लगा BJP का बैनर, कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-कोरोना के बहाने सरकारी तंत्र का हो रहा दुरुपयोग

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता