ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

Agnipath Scheme को लेकर बिहार में बवाल पर BJP भड़की, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के घर हमले के बाद बेतिया में धारा 144 लागू

BETTIAH : अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी अपनी ही सहयोगी जनता दल यूनाइटेड और खास तौर पर राज्य सरकार के रवैए को लेकर नाराज हो गई है। एक तरफ जहां अग्निपथ स्क

Agnipath Scheme को लेकर बिहार में बवाल पर BJP भड़की, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के घर हमले के बाद बेतिया में धारा 144 लागू
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH : अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी अपनी ही सहयोगी जनता दल यूनाइटेड और खास तौर पर राज्य सरकार के रवैए को लेकर नाराज हो गई है। एक तरफ जहां अग्निपथ स्कीम पर किनारा ले लिया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने आज यह सीधा आरोप लगा दिया कि राज्य में प्रशासन उपद्रवियों से निपटने की पुरजोर कोशिश नहीं कर रहा है। बेतिया में हालात इतने खराब हुए कि प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल के घर पर हमला हो गया। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर पर भी हमला हुआ। इन दोनों घटनाओं के बाद बीजेपी नेतृत्व ने नीतीश सरकार से अपनी नाराजगी जताई है।


बीजेपी की इस नाराजगी का असर यह हुआ है कि बेतिया में अब धारा 144 लागू कर दी गई है। आपको बता दें कि पिछले 3 दिनों से बिहार जल रहा है, जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, ट्रेनों और गाड़ियों को उपद्रवियों की तरफ से निशाना बनाया जा रहा है लेकिन अब तक किसी भी शहर या जिले में धारा 144 लागू नहीं की गई लेकिन अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम रेणु देवी के घर हमले के बाद बेतिया में धारा 144 लागू की गई है, यह अगली 20 तारीख तक लागू रहेगी। एसडीएम विनोद कुमार ने धारा 144 लागू करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। हिंसात्मक आंदोलन को रोकने के लिए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।


दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और विनय बिहारी के घर पर उपद्रवियों ने शुक्रवार को अचानक हमला बोल दिया था। जिसके बाद पूरे मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। संजय जायसवाल ने अपने ही सरकार के ऊपर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि उनके घर को उड़ाने की पूरी साजिश रची गई थी। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार बताते हुए कहा था कि प्रशासन की ओर जिस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए थी उस तरह की कार्रवाई नहीं की गई।


Agnipath Scheme को लेकर बिहार में बवाल पर BJP भड़की, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के घर हमले के बाद बेतिया में धारा 144 लागू