ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

अचानक अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए तेजस्वी, हॉस्पीटल में गंदगी देख लगाई फटकार

BAGAHA: वाल्मीकिनगर दौरा पर बगहा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को अचानक बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए और वहां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तेजस्वी ने अस्पताल में भर्

अचानक अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए तेजस्वी, हॉस्पीटल में गंदगी देख लगाई फटकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BAGAHA: वाल्मीकिनगर दौरा पर बगहा पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को अचानक बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए और वहां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तेजस्वी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी को देख तेजस्वी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। तेजस्वी के अस्पताल पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।


दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पश्चिम चंपारण पहुंचे हैं। इस दौरान तेजस्वी अमवामन झील भी पहुंचे थे और वोट की सवारी कर वाटर स्पोर्ट्स पार्क का निरीक्षण किया। तेजस्वी ने पैरासेलिंग बोट पर ही अधिकारियों के साथ बैठक की और अमवामन झील के विकास पर चर्चा की। इसके बाद तेजस्वी ने झील को और भी विकासित करने की बात कहते हुए बिहार को पर्यटन नगरी बनाने की घोषणा की।


इसी बीच देर शाम तेजस्वी यादव अचानक बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में गंदगी देखकर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अस्पताल में अचानक तेजस्वी के पहुंचने के बात अफरा तफरी मच गई।


बता दें कि कुछ महीने पहले स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव अचानक मरीजों का हाल जानने के लिए अगमकुंआ स्थित एनएमसीएच पहुंच गए थे और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान तेजस्वी यादव ने एनएमसीएच में भारी कुव्यवस्था का दावा किया था। स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्य में लापरवाही बरतने और विभागीय आदेश की अवहेलना करने के आरोप में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया था। जिसको लेकर IMA ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता