ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आपस में भिड़े JDU और कांग्रेस कार्यकर्ता, मारपीट के दौरान फाड़े बैनर-पोस्टर

BAGHA : बिहार में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जोरों शोरों से प्रचार का दौर चल रहा है. आये दिन खुद को एक दूसरे से बेहतर साबित करने के चक्कर में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प ह

आपस में भिड़े JDU और कांग्रेस कार्यकर्ता, मारपीट के दौरान फाड़े बैनर-पोस्टर
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जोरों शोरों से प्रचार का दौर चल रहा है. आये दिन खुद को एक दूसरे से बेहतर साबित करने के चक्कर में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबर सामने आती रहती है. ताजा मामला वाल्मीकि नगर का है जहां जेडीयू और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और खूब रोड़ेबाजी हुई. 


दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के दौरान जेडीयू प्रत्याशी के आवास के सामने से गुजर रहे थे तभी जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोक दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी बहस होनी शुरू हो गई. दोनों प्रत्याशियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और देखते देखते बात मारपीट तक जा पहुंची. 


झड़प में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के बैनर पोस्टर फाड़ दिए. यह पूरा तमाशा प्रशासन के सामने होता रहा लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना रहा. काफी देर बात मामले को शांत कराया गया.  इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रत्याशी पर प्रशासन से मिलीभगत का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से न्याय की गुहार लगाई है.