ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

पार्टी से अलग होने का फैसला चाचा का था, बोले चिराग...आगे क्या करेंगे यह भी वही तय करेंगे

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। चिराग पासवान

पार्टी से अलग होने का फैसला चाचा का था, बोले चिराग...आगे क्या करेंगे यह भी वही तय करेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। चिराग पासवान ने पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और अपने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। कहा कि बिहार में चालीस से चालीस सीटें जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे और 400 पार के लक्ष्य को भी पूरा करेंगे। 


एनडीए में 5 सीटें मिलने पर चिराग पासवान काफी खूश दिखे। चिराग ने कहा कि पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने गठबंधन का नेतृत्व करते हुए गठबंधन के तमाम साथियों को सम्मान देने का काम किया है। चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन के घटक दलों का भी आभार जताया। कहा कि यह एक सुखद पड़ाव है।


अभी चुनावी रण में जाना है लेकिन पूरा विश्वास है कि आगामी चुनाव में चालीस की चालीस सीटों पर जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे और चार सौ पार का लक्ष्य मिला है उसे पूरा करेंगे। वही चाचा पारस पर कहा कि ये गठबंधन के भीतर क्या बात हुई है यह मेरी जानकारी में नहीं है। पार्टी से अलग होने का फैसला चाचा पशुपति पारस का था आगे वो क्या करेंगे यह फैसला भी वही लेंगे।