ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

पार्टी का स्थापना दिवस मना कुढ़नी में प्रचार करेंगे चिराग, 42 हजार वोट की है बात

PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों में अब चुनाव प्रचार में उतरने की रणनीति बननी शुरू हो गई है। इसी कड़ी मे

पार्टी का स्थापना दिवस मना कुढ़नी में प्रचार करेंगे चिराग, 42 हजार वोट की है बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।  इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों में अब चुनाव प्रचार में उतरने की रणनीति बननी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी भाजपा उम्मीदवार के लिए 28 के बाद प्रचार करेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 


दरअसल, चिराग पासवान आगामी 28 नवंबर को अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) की स्थापना दिवस पर बिहार की राजधानी पटना में रहेंगे। इस बात की पुष्टि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के तरफ से किया गया है।  जिसके यह उम्मीद जताई जा रही है कि चिराग स्थापना दिवस मनाने के बाद कुढ़नी में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछली बार भी चिराग ने अपना प्रचार खुद के जन्मदिन के अवसर पर किया था, इसबार अपनी यात्रा की शुरुआत वो पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए चिराग का कार्यक्रम भी भाजपा के तरफ से ही तय होना है। 


गौरतलब हो कि, कुढ़नी में दलित वोटर्स की संख्या अच्छी खासी है। इसमें 30 हजार के करीब मल्लाह हैं। जबकि, 12 हजार के करीब पासवान वोटर्स हैं। ऐसे में एक बात तय है कि चिराग के प्रचार से दलित वोटर्स भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में ही वोट करेंगे। वैसे भी इससे पहले बिहार में हुए उपचुनाव में प्रचार कर चिराग यह बता चुके हैं अभी भी दलित के नजर में रामविलास पासवान के बाद कोई चेहरा है तो वो चिराग पासवान ही है।