ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शीतकालीन सत्र के पहले दिन 12 सांसद निलंबित, बिहार के इस MP पर भी हुई कार्रवाई

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजसभा में हंगामा करने वाले 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किये गए ये 12 सांसद अलग-अलग दलों से हैं. अब ये

शीतकालीन सत्र के पहले दिन 12 सांसद निलंबित, बिहार के इस MP पर भी हुई कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजसभा में हंगामा करने वाले 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किये गए ये 12 सांसद अलग-अलग दलों से हैं. अब ये 12 सांसद इस पूरे शीतकालीन सत्र में सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के सांसद शामिल हैं. 


इन 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है. कांग्रेस के 6, शिवसेना-टीएमसी के 2-2 और एक सीपीएम और एक सीपीआई सांसद को निलंबित किया गया है. इनमें CPM के एलाराम करीम, कांग्रेस के फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, आर बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह, CPI सांसद बिनॉय विश्वम, TMC नेता डोला सेन और शांता छेत्री और शिवसेना के प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई शामिल हैं. मानसून सत्र के दौरान बदसलूकी को लेकर यह कार्रवाई हुई है. राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 


बता दें कि आज संसद में शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में यह विधेयक पेश किया. इसके तुरंत बाद ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के हंगामे के बीच ही बिल राज्यसभा में पास हुआ. वहीं, लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 


लोकसभा में सत्र होते ही कृषि मंत्री तोमर ने कृषि कानून वापसी का बिल पेश किया, जो पास भी हो गया. इसके बाद कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने कानून वापसी पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्ष से कहा कि आप चर्चा चाहते हैं तो हम वो करवाने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष ने नारेबाजी जारी रखी.