ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

पारस की पार्टी एकजुट, सोशल मीडिया के जरिए किसने फैलाई Fake News

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार एक के बाद एक राजनीतिक खबरें ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ की वजह से आज पशुपति पारस की पार्टी संकट में खड

पारस की पार्टी एकजुट, सोशल मीडिया के जरिए किसने फैलाई Fake News
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार एक के बाद एक राजनीतिक खबरें ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ की वजह से आज पशुपति पारस की पार्टी संकट में खड़ी हुई। दरअसल कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आज सुबह से यह दावा शुरू करना शुरू किया कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद टूट रहे हैं।


पशुपति कुमार पारस अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी उनकी पार्टी के कुल 5 सांसद हैं। इनमें से तीन सांसदों के टूटने का दावा किया जाने लगा। कहा जाने लगा कि यह पाला बदलकर महागठबंधन के साथ आ रहे हैं। इसमें कुछ सांसदों की नज़दीकियां महागठबंधन के नेताओं के साथ हैं।


लेकिन तीन सांसदों के पाला बदल की खबर सही निकलती तो उनके ऊपर दल बदल कानून के तहत हो सकता था। किसी भी दल में टूट के लिए दो तिहाई सदस्यों का आना जरूरी है। इस लिहाज से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 5 में से 4 सदस्य भी टूट हो सकती थी।


फर्स्ट बिहार ने इस बाबत आपकों खबर बताई लेकिन अब पशुपति कुमार पारस और उनके पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान भी सामने आए हैं। इन तीनों ने टूट की खबरों को सिरे से खारिज किया है। तीनों नेताओं ने कहा है कि उनकी पार्टी एकजुट है। 


पशुपति ने कहा कि हमारा एक परिवार,एक पार्टी और एक सिद्धांत है और एक देश हैं। वहीं सूरजभान सिंह ने कहा कि हम तो दूसरा पार्टी आज तक नहीं जाने। एकता में शक्ति तो होता ही है ना। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि जिस तरह से देश एक है उस तरह से पार्टी भी एक है। इस तरह का दुष्प्रचार नहीं फैलाया जाना चाहिए।

टैग्स