ब्रेकिंग
Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

छात्र संघ चुनाव को लेकर एक्टिव हुए पप्पू यादव, पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल पहुंच गए

PATNA: जन अधिकार पार्टी द्वारा 24 नवंबर को शाखा मैदान राजेंद्र नगर पटना से राजभवन तक आयोजित हो रहे ‘जन क्रांति मार्च’ के लिए आमंत्रित करने के लिए आज पूर्व सांसद और

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी द्वारा 24 नवंबर को शाखा मैदान राजेंद्र नगर पटना से राजभवन तक आयोजित हो रहे ‘जन क्रांति मार्च’ के लिए आमंत्रित करने के लिए आज पूर्व सांसद और पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव ने पटना विश्‍वविद्यालय के अंबेदकर हॉस्‍टल,  जक्‍शन हॉस्‍टल, इकबाल हॉस्‍टल, सैदपुर हॉस्‍टल समेत अन्‍य कई छात्रावासों का दौरा किया.

इस दौरान पप्‍पू यादव ने छात्रों को कल के मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया और कहा कि देश निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है. इसलिए हम आपके पास आये हैं.


पप्पू ने कहा कि देशभर में सरकार और सिस्‍टम ने युवाओं का भविष्‍य बर्बाद करने का काम किया है. बेरोजगारी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के अभाव में युवाओं का भविष्‍य अंधकार मय हो रहा है. बिहार में कोई वेकैंसी एक बार में क्लियर नहीं होती है. आप अगर नौकरी कर भी लेते हैं, तो उसके बाद भी आपको अपनी मांगों के साथ सरकार पर उतरना पड़ता है और वहां लाठियां भी खाते हैं. इसका स्‍थायी समाधान क्‍या है. इसके लिए हम कल सड़क पर उतरेंगे और उम्‍मीद है कि आप भी अपनी लड़ाई खुद लड़ेंने के लिए जन क्रांति मार्च में शामिल होंगे.