ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

पप्पू यादव पूर्णिया लड़ेंगे चुनाव, इस दिन करेंगे नामांकन ! कांग्रेस के सिंबल पर RJD से मुकाबला?

PURNIYA : बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी के खाते में आने के बाद पप्पू यादव यहां से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए हैं। पूर्व सांस

पप्पू यादव पूर्णिया लड़ेंगे चुनाव, इस दिन करेंगे नामांकन ! कांग्रेस के सिंबल पर RJD से मुकाबला?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी के खाते में आने के बाद पप्पू यादव यहां से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए हैं। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सिंबल पर ही यहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, यह सीट बंटवारे में पूर्णिया आरजेडी के खाते में गई है। 


दरअसल, लालू यादव की पार्टी ने जेडीयू छोड़कर आईं विधायक बीमा भारती को यहां से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी कांग्रेस आलाकमान की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, अब इस मामले में खुद पप्पू यादव ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि - पूर्णिया के लोगों के बिना जिन्दा तो नहीं रह सकते हैं। यदि इनलोगों की बात नहीं मानी तो मुझे आत्महत्या करना होगा। रही बात चुनाव लड़ने की तो जो यहां की जनता चाहेगी वो मैं करूँगा। पूर्णिया की जनता जो चाहेगी वही करुंगा। 


इसके अलावा उन्होंने कहा कि - मेरा और सिमांचल का संकल्प है राहुल गांधी जी को पीएम के रूप में देखना और दूसरा संकल्प है सिमांचल को नंबर वन बनाना। यहां के हर घर और परिवार का मैं आर्थिक आजादी चाहता हूं। तीसरा पूर्णिया की जनता से हमारे हाथ में कांग्रेस का झंडा दिया है तो फिर मुझे इसे यहां स्थापित करना है। और मैं इसे 26 अप्रैल को हर हाल में स्थापित करूँगा। 

मालूम हो कि,  महागठबंधन के तहत पूर्णिया सीट कांग्रेस को नहीं मिली। यहां से आरजेडी ने बीमा भारती का उम्मीदवार बनाया है। अपनी जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस में विलय करने के बाद पप्पू यादव पूर्णिया से महागठबंधन के तहत पूर्णिया से कांग्रेस प्रत्याशी बनने की उम्मीद कर रहे थे। सीट कांग्रेस को भले न मिली हो, लेकिन पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर अपना दावा ठोका है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता