ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CAA के खिलाफ लड़ाई को लेकर झारखंड पहुंचे पप्पू यादव, गोड्डा में की जनसभा

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NPR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को अपने निशाने पर ले रही हैं. बिहार और झारखंड में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून, NRC और NPR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को अपने निशाने पर ले रही हैं. बिहार और झारखंड में भी इस कानून के खिलाफ सड़क पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पी यादव ने आज झारखंड के गोड्डा में जनसभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया. 


गोड्डा में पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पहचान के लिए आधार कार्ड बनाया गया था. यदि आधार कार्ड हमारी पहचान नहीं है, नरेंद्र मोदी भी भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं. पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी के ज्यादातर नेताओं की रिश्तेदारी मुसलमानों के साथ है. क्योंकि ज्यादातर लोगों की शादी मुसलमानों के घर हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी की नहीं अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी भागीदारी की लड़ाई  लड़ रही है. 


पप्पू यादव ने  आगे कहा कि यह कानून लागू होने के कारण एक दिन मुल्क टूट जाएगा. पहले दलितों को और अब मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. भारत की तहजीब यही कहती है कि हम किसी के जाति और धर्म के नाम पर नहीं रोक सकते हैं. पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार में आये थे तब भी झूठ बोले थे, झारखंड में आये तब भी झूठ ही बोले. इस देश में मुसलमान काफिर नहीं है. सभी हिंदुस्तान से मोहब्बत करते हैं.