ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

पप्पू यादव की पत्नी का बड़ा बयान: अपने पति से मेरा कोई संबंध नहीं, दो साल से अलग रह रहे हैं

DELHI: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को लेकर चर्चे में आये सांसद पप्पू यादव को लेकर उनकी पत्नी रंजीत रंजन ने बड़ा बयान दिया है. रंजीत रंजन ने कहा है कि दो सालों से उनका पप्पू यादव स

पप्पू यादव की पत्नी का बड़ा बयान: अपने पति से मेरा कोई संबंध नहीं, दो साल से अलग रह रहे हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को लेकर चर्चे में आये सांसद पप्पू यादव को लेकर उनकी पत्नी रंजीत रंजन ने बड़ा बयान दिया है. रंजीत रंजन ने कहा है कि दो सालों से उनका पप्पू यादव से कोई संबंध नहीं है. अगर पप्पू यादव ने लॉरेंस विश्नोई को लेकर कोई बयान दिया है तो उससे मेरा और मेरे बच्चों को कोई लेना-देना नहीं है.


बता दें कि पप्पू यादव ने मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को खुलेआम धमकी दी थी. पप्पू ने कहा था कि अगर सरकार इजाजत दे वो 24 घंटे में लॉरेंस की औकात बता देंगे. अब पप्पू यादव कह रहे हैं लॉरेंस विश्नोई गैंग ने उन्हें धमकी दी है. पप्पू यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.


पत्नी-बच्चों से संबंध खत्म

लॉरेंस विश्नोई से जुड़े मामले पर ही आज एक सामाचार एजेंसी को दिये गये बयान में पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने बड़ा खुलासा किया. कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि पप्पू यादव और मेरी विचारधारा अलग है. हम दोनों के बीच काफी मतभेद हैं. पिछले दो सालों से मैं और मेरे बच्चे पप्पू यादव के साथ नहीं रह रहे हैं. अगर पप्पू यादव ने कोई बयान दिया है या फिर उनसे संबंधित कोई और मामला है तो उससे मेरा और मेरे बच्चों का कोई लेना-देना नहीं है.


रंजीत रंजन ने पप्पू यादव को धमकी मिलने के मामले में सवाल किये जाने पर कहा कि ये लॉ एंड आर्डर का मामला है और सरकार को इस मामले को देखना चाहिये. रंजीत रंजन ने कहा कि इस मामले से उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है.


पप्पू यादव का अपनी पत्नी से संबंध खत्म होने की बात पहली बार मीडिया में सामने आयी है. हालांकि रंजीत रंजन पिछले कई सालों से पप्पू यादव के पूर्णिया या पटना स्थित आवास पर नहीं आयी है. ऐसे में कई तरह की चर्चायें हो रही थी. आज रंजीत रंजन ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इस मामले में पप्पू यादव का पक्ष जानने के लिए फर्स्ट बिहार ने उन्हें कॉल किया लेकिन वे फोन पर उपलब्ध नहीं हुए.